Showing posts with label deshy. Show all posts
Showing posts with label deshy. Show all posts

Wednesday, 21 September 2011

सरदार भगत सिंह के आत्मा की आवाज

एक दिन कलम ने आके चुपके से मुझसे ये राज खोला ,

कि रात को भगत सिंह ने सपने में आकर उससे बोला,

कहाँ गया वो मेरा इन्कलाब कहाँ गया वो बसंती चोला ?

कहाँ गया मेरा फेंका हुआ, मेरे बम का वो गोला ?


आत्मा ने भगत के आकर कहा , ये देख के हम बहुत शर्मिंदा हैं,

कि देश देखो आज जल रहा है,और जवान यहाँ अभी भी जिन्दा हैं ??


देख के वो रो पड़ा इस देश की अंधी जवानी ,

क्या हुआ इस देश को जहाँ खून बहा था जैसे हो पानी ,


खो गया लगता जवान आज जैसे शराब में ,

खो गया आदतों में उन्ही , जो आते हैं खराब में ,


कीमतें कितनी चुकाई थी हमने, ये तो सब ही जानते हैं

तो फिर इस देश को हम आज , क्यूँ नही अपना मानते हैं ?


देश के संसद पे आके वो फेंक के बम जाते हैं ,

और खुदगर्जी में हम सब उन्हें अपना मेहमां बनाते हैं ,

भूल गये हो क्या नारा तुम अब इन्कलाब का ???

जो पत्थरों के बदले में भी थमाते हो फुल तुम गुलाब का ?


मानने को मान लेता मानना गर होता उसे ,

जान लेता हमारे इरादे गर जानना होता उसे ,


आँखों में आंसू आ गया, देख के अब ये जमाना ,

लगता है आज बर्बाद अब , हमको अपना फांसी लगाना ,


ऐ जवां तुम जाग जाओ तुम्हे देश ये बचाना होगा ,

आज आजाद और भगत बन के तुम्हे ही आगे आना होगा


ऐ जवां तुम्हे नहीं खबर ,कि जब-जब चुप हम हो जाते हैं

देश के दुश्मन हमे तब-तब, नपुंसक कह- कह कर के बुलाते हैं


उठो और लिख दो आज फिर से, कुछ और कहानियाँ ,

कह दो जिन्दा हैं अभी हम और सोयी हैं नही जवानियाँ,


गर लगी हो जवानी में, जंग, तो हमसे तुम ये बताओ ,

या खून में उबाल हो ना , तो भी बस हमसे सुनाओ


एक बार फिर से हम इस मिटटी के लाल बन के आयंगे ,

एक बार इस देश को अपनों के ही गुलामी से हम बचायेंगे ,

नारा इन्कलाब का हम फिर से आज लगायेंगे ..


पर ये सवाल हम आप से फिर भी बार-बार दुहराएंगे

कि आखिर कब तक ?? आखिर कब तक ?

इस देश के जवां कमजोर और बुझदिल कहलाते जायंगे.....

इसको बचाने खातिर कब, तक भगत सिंह और आजाद यहाँ पर आयंगे ???


सर्वाधिकार सुरक्षित @राजीव कुमार पाण्डेय ( द्वारा पूर्वप्रकाशित )