Showing posts with label mahila. Show all posts
Showing posts with label mahila. Show all posts

Saturday, 10 September 2011

महिला सशक्तिकरण

आज शहर के चौराहे पर
एक सभा हो रही थी
इस सभा का सञ्चालन
एक महिला कर रही थी
उसने कहा सुनिए हमने आज आम सहमति है बनाई
महिलाओं को सशक्त बनाने की आज है जरूरत आई ,
फिर उन्होंने एक सज्जन को पुकारा
जिन्होंने वहा बैठे सरे श्रोताओं को ललकारा
उन्होंने कहा,
हमें हर साल
महिला सशक्तिकरण वर्ष मनाना चाहिए
आज की नारी को उसका हक़ दिलाना चाहिए
तभी किसी श्रोता ने कहा
जरा मेरे प्रश्न का जवाब दे जाइये
एक बार जरा मुझे भी ये बताइए
कल रात को आपने कौन सा पर्व मनाया था ?
क्यूँ आप सब ने मिल कर अपनी बहू को जलाया था ?