Showing posts with label mahir. Show all posts
Showing posts with label mahir. Show all posts

Wednesday, 21 September 2011

मै मरघट में जब जाता हूँ

मै   मरघट  में  जब  जाता  हूँ
--------------------------------------

मै   मरघट  में  जब  जाता  हूँ  ,
 मै  मर-घट  में  मर  जाता  हूँ  ,
 जब  मर  और  घट  न  घट  पाए..
  तो  खुद  ही  मै  घट  जाता  हूँ .//

मै  मरघट   को  समझाता  हूँ ,
 कि   मर  के  घट  न  पाउँगा  मै ,
 तुझे  आज  ये  बताता  हूँ  ,
 कि  कर  तू  मेरा  इंतजार...
  अभी  मै  कुछ  देर  बाद  मरघट  पे  आता  हूँ  ,

 ऐ  मरघट   तू   मुझे  क्या  जाने  ??
 मै  हूँ  इन्सान  एक  मरघट  का  ,
जो  मरघट  पे  तो  आता  है  ..
 पर  अपने  पीछे  एक  अद्भुत ,अविचल ,यथार्थ और
अविश्वसनीय   इतिहास  छोड़  वो  आता  है ........................

Wednesday, 14 September 2011

हसरत ( गजल )

कौन कहता है की आज हम परेशान बहुत हैं.
हमारी हसरतों को तोड़ने वाले वैसे इन्सान बहुत हैं,
हमने हर किसी की ठोकर को सीने से  लगाया है .
वैसे  सीने से लगाने वाले भी  इन्सान बहुत हैं,
किसको कहें अपना और किसको कहें गैर,
वैसे अपनों से ज्यादा  गैरों के एहसान बहुत  हैं ,
वो मुस्कुरा के मिलते हैं और सीने से लग   जाते हैं .
पर  फिर भी  लगता है दूरियां हमारे दरम्यान बहुत हैं,
हमारी  हर गजल को वो अश्कों का सामान कहते हैं ,
पर गजल की हर रदीफ़ में मेरे अरमान बहुत हैं ,
वो दूर होते हैं और हमारा दिल नही लगता .
वैसे दिल लगाने के लिए तो सामान बहुत हैं ,
वो चाँद हैं ऐसा तो मैंने हर शख्स   से सुना था .
कहने को तो यूँ उनके लिए आसमान बहुत हैं  ,
झोंका हवा का आया और दिल ये खंडहर हुआ ,
वैसे तो आने को  तो आते  रोज ही तूफान बहुत हैं
उनसे   लबों की  आरजू की  हिफाजत नही होती
वैसे उनसे कहने वाले भी बेजुबान बहुत हैं ,,
ऐ "माहिर "    तू लिखता है हसरत से इस कदर
तुम्हे खबर नही ऐसे हसरतों को लिए जनाजे और शमशान बहुत हैं ......
राजीव कुमार पाण्डेय "माहिर "

Saturday, 10 September 2011

नजर

नजर कि नजर में जो आते हैं
लाखों में एक वे ही नजर आते हैं
लगी है यह भीड़ नजर कि मगर
एक ही नज़ारे बार बार नजर आते हैं ,
बेठे थे हम कि मिल जाये नजर एक बार
बार बार वे नजर से गुजर जाते हैं ,
देखते हैं यह हम नजारे हजार
सब नज़ारे नजर में ही रह जाते हैं
कह नही पते अपनी दास्ताँ ऐ जिगर
होने वाला नही है उनपे कोई असर
जिगर यह टुकडों में बिखर जाते हैं
साकी ना उठाना नजर बार बार
रोज लाखों के नजर यह उतर जाते हैं
खो ना जाये नजर इस नजर कि भीड़ में
चली जाये ना मैना वापस नीद में
एक नजर ने किया लाखों को घायल मगर
राह चलते उठती थी फिर भी लाखो नजर
लाज से नीची होती थी उनकी नजर
मेरी तबाही का सबब बनी उनकी नजर
तबाही का ना हुआ उनपे कोई असर
नजरें तरसी थी दो आंसू के खातिर मगर
उठ ही ना पाई मुझ पर उनकी नजर
एक तरफ था मेरे जनाजे का मंजर
उनके घर हो रहा था शहनाई का असर
छोड़ दुनिया को मई जा रहा था मगर
जा रही थी वो छोड़ अपने बाबुल का घर.....

ये इश्क मुहब्बत प्यार की बातें

ये इश्क मुहब्बत प्यार कि बातें ,
बाकी हैं बेकार कि बातें ,
कल तक मै ये कहता था .
यादों में खोया रहता था,
.
अब भी खोया रहता हूँ ,
सोकर भी जगा मैं रहता हूँ ,
जगकर भी सोया रहता हूँ ,
अब भी करती परेशान मुझे ,
पता नही क्यूँ प्यार कि बातें .
.
वो पहली बार नजरों का मिलना,
वो पहली बार इजहार कि बातें ,
wo नजरों से इकरार कि बातें ,
और होठों से इनकार कि बातें ,
.
अब भी याद जब उसे करता हूँ ,
तकिया बाँहों में भरता हूँ ,
कल दूर हुआ तो दिल रोया था ,
अब पास जाने से डरता हूँ
.
फिर भी करती परेशान मुझे ,
उसके आने के इन्तजार कि बातें ,
वो कैंटीन के कोने में बैठ ,
करना, प्यार और मनुहार कि बातें ,
.
जब इश्क ने बहुत सताया था
तब दिल को बहुत समझाया था
दिल को करने के लिए हल्का ,
तब माँ बाबूजी को बताया था ,
.
दिन याद है मुझे वो अब भी ,
वो बाबूजी की डांट फटकार कि बातें ,
याद है मेरा वो चुप रहना ,
और वो माँ-बाबूजी का कहना,
कि ये इश्क मुह्हबत प्यार कि बातें ,
ये सब हैं बेकार कि बातें ….
.
पर जब इश्क कोई फ़रमाता है ,
तो इश्क खुदा हो जाता है ,
दुनिया कि फिक्र को छोड़ ,
तब वो अपने में खो जाता है,
.
पर मै तब बहुत रोया था ,
उस रात मैं नही सोया था ,
भूल नही पाता है कोई ,
वो पल और वो हसीं मुलाकातें ,
वक़्त कि राहों में गुम हो गयी ,
वो हँसते दिन वो चांदनी रातें ,
.
अब पता नही क्यूँ डरता हूँ ,
मैं इश्क के किसी तराने से
ये इश्क सिर्फ एक धोखा है ,
बस यही कहता हूँ जमाने se ,
.
jo दूर है इससे, वो पछताये ,
जो पास इसके, वो रोता है ,
कुछ खोने वाला कुछ पा बैठा ,
कुछ पाने वाला कुछ खोता है
.
इसलिए कहता है “राजीव “
कि तुम रोक लो अपनी जजबातें,
ये इश्क मुहब्बत प्यार कि बातें ,
ये बस हैं बेकार कि बातें
ये इश्क मुहब्बत प्यार कि बातें ,
ये हैं बस बेकार कि बातें !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

Friday, 9 September 2011

कौड़ियों के मोल

माना कि लादेन को मारा अमेरिका ने पाकिस्तान में ,
पर देखिये पाकिस्तान के नेता अपनों के साथ वफा तो कर रहें हैं ..

गौर इस बात पे  करने की जरुरत है की हमे अपनों से ही डर है ,
हमे बेवजह ही अमरीका की बहादुरी पे ख़ुशी  से मर रहें हैं..

जो पाकिस्तान में घुस के उसकी सल्तनत का मजाक  उड़ा सकता है ,
वो कुछ भी कर सकता है हमारे देश में,
क्यूंकि यहाँ के नेता देखिये कौड़ियों के मोल बिक रहें हैं …