Showing posts with label litrature. Show all posts
Showing posts with label litrature. Show all posts

Wednesday, 21 September 2011

मै नारी हूँ

मै नारी हूँ
अक्सर मै इसी सोच में खो जाती हूँ
क्या मुझे वो अधिकार मिला है ?
मै जिसकी अधिकारी हूँ ?
मै नारी हूँ

 मनु कि  अर्धांगिनी मै
विष्णु- शिव कि संगिनी मै
मै अक्सर सोचा करती हूँ
क्या मै लक्ष्मी  और दुर्गा की अवतारी हूँ ??

 मै धर्म-धारण की प्रतिमूर्ति हूँ
मै सहनशक्ति की मूर्ति हूँ
जब अर्ध पुरुष हो कोई तो  मै ही उसकी पूर्ति हूँ
फिर भी जब जब पौरुष किसी का जलता है
तो सोचती हूँ क्या सिर्फ जलन की मै अधिकारी हूँ ??

जब जब दुर्योधन कोई ललकार लगाता है ,
तब तब युधिष्ठिर मेरा दावं लगाता है ,
जब हर जीत का होता है यहाँ  खेल कोई
मै आँखे मीचे खड़ी बेबस पांडव प्यारी हूँ ..

हर राम के साथ वनवास को जाती हूँ मै
और चुपचाप हर दुःख दर्द सह जाती हूँ मै
फिर भी परख मेरे चरित्र की होती है
तब चुपचाप  आग में खड़ी जनक-कुमारी हूँ .,,

जब जब पुरषार्थ किसी का हो जाता है छिन्न-भिन्न
तब तब मै पुकारी जाती हूँ चरित्रहीन
चुपचाप इसे  सुनकर मुझको शर्म खुद पर ही आती है
की क्यूँ नारी ही सारी दुनिया मै चरित्रहीन पुकारी जाती है ??

 चुपचाप प्रसव  पीड़ा नारी सह जाती है ,
हर दर्द वो बिना शिकन के सह जाती है ,
क्यूँ नारी हूँ? इसी संशय में रह जाती है ,
और समाज  में अबला खुद को कह जाती है ??

जब जब मैंने अपना भाव व्यक्त किया है
तब तब इस समाज ने रंजित रक्त किया है
जब जब कोई लक्ष्मण आवेश  में आता है
मै नाक कटी  शूर्पनखा   दुखियारी हूँ ,

पूछती हूँ मै मुझे कोख में मारने वालों से ,
क्यूँ हर घर में जलती  आई हूँ ,सालों-सालों से ??
नफरत करती हूँ मै मंदिर मस्जिद शिवालों से ,
नफरत है मुझको इन मूर्ति पूजने वालों से ..

कहने को कोई मुझको दुर्गा-काली का अवतार कहे
या लक्ष्मीरूपा और सरस्वती कोई  मुझको बार-बार कहे
छोड़ दो तुम अब किसी देवी के चरणों पे गिरना
कोख से फेंकी हुई हर नवजात बात यही बार बार कहे

व्यभिचारी  बन जब समाज  यहाँ कोई जीता है
क्या उसके लिए नही कोई धर्मग्रन्थ,कुरान और गीता है .?????


( नारी-जगत  को समर्पित मेरी आगामी काव्यसंग्रह  " नारी तू नारायणी " से )
( सर्वाधिकार सुरक्षित द्वारा राजीव कुमार पाण्डेय )

कलम में खून भर के लिखते हैं, तो आज भी इन्कलाब लिखते हैं

------------------------------------------------------------------
खो गये कहाँ आज गजल कहने वाले ,
पत्थर  की दीवारों को ताजमहल कहने वाले,
कब्र में दफना कर या फिर चिता को  आग लगाकर ,
और सो जाते हैं चैन से  यहाँ मौत  को जिन्दगी का  हमसफ़र कहने  वाले

हर रात खौफ में सोता है यहाँ सन्नाटा
और   दिल को बहलाते हैं   इसे  शुकून  भरा शहर  कहने वाले ,

मारते देखा मैंने उन्हें ही  अपनी संतानों को इज्जत के नाम पर.
और इज्जत कि बात करने लगे गैरों कि  आबरू पे नज़र रखने वाले ..

डर लगता है आज सच्चाई के नाम पे लड़ने वालों को
यूँ तो आज भी रखते हैं अपने  पहलु में  खंजर रखने वाले ..

हर चीज दिखेगी अपनी तुम  अपनी नज़र से देखो तो ,
कभी नज़र को बदल तो लो हर चीज पे बुरी नज़र रखने वाले ..

जीते हैं वो भी जो सोते हैं यहाँ भूखे नंगे
कभी नज़र उनपे भी करो  अपनी  झोली में सारा शहर रखने वाले ..

लिखने को आज भी वो उनके  लबों को गुलाब लिखते हैं
और जवानी को चढ़ता  हुआ शबाब लिखते हैं ..

तुम्हे क्या खबर को जिन्हें हासिल   नही मुहब्बत
वहीं दूसरों के लिए मुहब्बत की  किताब लिखते हैं ..

वो आज भी लिखते हैं तो परदे का हुश्न नुमाया होता है
और नापाक मस्ती को वो रात में  मसला हुआ गुलाब लिखते हैं

तुम्हे खबर  नही कि  आज भी लिखते हैं तो उठता है कोई जलजला यहाँ
और कलम में खून भर के लिखते हैं तो आज भी इन्कलाब लिखते हैं ,

खो गये हों कहाँ  ऐ चाँद को महबूब कहने वालों
कह दो महबूब से कि करना हमारा  तुम इन्तजार
बस आजकल हम इतिहास की एक नई किताब लिखते हैं ,
जिस खंजर पे मौत लिखते थे तुम से दूर होने के नाम पर
आजकल उसी खंजर पे हम देश के दुश्मनों का हिसाब  लिखते हैं


गर आये मौत तो तुम आना मेरी जनाजे पे
और कहना खुश होकर कि मजिल को गये देश के नाम सफ़र करने वाले
तुम्हारे चेहरे को चाँद  कहेंगे हम , जब  तुम हमसे मिलने आओगी
अगर  कतरा अपने खून का इस देश के तुम नाम कर जाओगी .....


राजीव कुमार पाण्डेय
from my collection "Desh Ke Khatir "
copyright reserved @Desh Ke khatir